Bangladesh क्रिकेट टीम T-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की बैठक में अध्यक्ष जय शाह ने इस फैसले पर मुहर लगाई. अब Bangladesh की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. इससे पहले आईसीसी की ओर से दिया गया 24 घंटे का वक्त खत्म होने तक Bangladesh ने अपने फैसले में कोई बदलाव नहीं किया था. वह भारत में खेलने से इनकार कर चुका था, इसके बाद आईसीसी ने यह फैसला लिया.
बता दें कि Bangladesh ने भारत में खेलने को असुरक्षित बताते हुए टीम को भेजने से इनकार कर दिया था. बीसीबी ने कहा था कि हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बनी हुई है.
दरअसल इससे पहले Bangladesh में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में बीसीसीआई ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करवा दिया था. इसके बाद से बांग्लादेश खुन्नस खाए बैठा था. इससे बाद उसने भारत में अपने खिलाड़ियों को भेजने से इनकार कर दिया था. बता दें कि Bangladesh क्रिकेट बोर्ड को इस फैसले से करोड़ों रुपए का नुकसान होगा. यही नहीं टूर्नामेंट से हटने पर आईसीसी उस पर हर्जाना भी लगाएगा.
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसीन नकवी ने आईसीसी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पूरी तरह से सरकार के फैसले पर निर्भर करेगी और आखिरी फैसला प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ लेंगे.