उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब भी विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी यह परिवारवादी जातिवादी तकते फिर सिर उठाकर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश करेंगे. उनके आका भी उनको पीछे से धकेलते होंगे रहते होंगे कि पैसा लिए हो तो कुछ दो उपद्रव करो. मगर उन्हें मालूम है कि यूपी सरकार उपद्रवियों के साथ कैसा व्यवहार करती है. अब यूपी उपद्रव प्रदेश नहीं बल्कि उत्सव प्रदेश है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग जातिगत राजनीति करते हैं. वह अब दंगाइयों के हमदर्द बन गए हैं और जब दंगाइयों को खदेड़ दिया गया है तो दंगाइयों के ये समर्थन नाखुश हैं.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो दंगाइयों के हमपरस्त थे दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे. आज जब दंगाई अपने बिल में जा चुके हैं और प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है तो उनके जितने भी हमदर्द हैं. सभी के दर्द हो रहा है सब परेशान हो गए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले यूपी में भय. दंगा और अराजकता थी. बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे. कौन लोग थे जो जाति के नाम पर प्रदेश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ करते थे.आज प्रदेश विकास कर रहा है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)