बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रणवीर सिंह ने मंच पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने एक परंपरा का मजाक उड़ाया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने पूजा पाठ के तौर तरीके को की नकल की और उसे अपमानजनक तरीके से पेश किया.
इस मामले में अब बेंगलुरु की प्रथम अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट अदालत में 8 अप्रैल को सुनवाई होगी. रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी के सामने देवी की मिमिक्री करते नजर आ रहे थे, हालांकि इस दौरान ऋषभ शेट्टी उन्हें लगातार इशारा करके रोक रहे थे. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. हालांकि इस मामले में रणवीर सिंह माफी मांग चुके हैं.