प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के हर शख्स तक पहुंचाने की कोशिश की है. कोई भी योजना हो उसे समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश की गई. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बात तो हमें नापसंद करने वाले भी मानते हैं कि सरकार ने आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पहचान रही है Reform, Perform और Transform अब हम Reform Express पर चल रहे हैं.
संसद में बजट सत्र के दूसरे दिन Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि यह दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है, सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री हैं जो लगातार नौवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं. यह गौरव का पल है प्रधानमंत्री ने कहा कि देश Long-term pending problems से निकलकर Long-term solution के मार्ग पर है और मजबूती के साथ कदम रख रहा है. हमारे सारे फैसले Human-centric होते हैं उन्होंने कहा कि भारत-ईयू का करार इसकी झलक है कि आने वाली दिशाएं कितनी उज्जवल हैं. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)