प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा देश श्री गुरु रविदास महाराज जी के आशीर्वाद से मिशन मोड पर चल रहा है. देश का बजट उनकी शिक्षाओं के मुताबिक सबके बराबर विकास की सोच पर टिका है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल के बजट का केंद्र पंजाब के औद्योगिक शहर हैं. EU से Mother of all deals हुई है इससे Europe के 27 देश में भारत की बनी चीजों पर ना के बराबर टैक्स लगेगा. इससे पंजाब को फायदा होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट के केंद्र पंजाब के शहरों में बुनियादी ढांचे और व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर के आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा करने का ऐलान किया. वह यहां श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649 में प्रकाश उत्सव समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने गुरु दरबार में मत्था भी टेका. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)