एक अहम फैसले में अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ को घटा दिया है. अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते के तहत टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुबह की बातचीत में हम दोनों नेताओं में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने, व्यापार और ऊर्जा सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर बात हुई. आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी वह मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं.
ट्रंप ने कहा की भारतीय प्रधानमंत्री ने सहमति जताई है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा और अमेरिका से कहीं ज्यादा तेल खरीदेगा. इसके अलावा भारत के साथ वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई. मेरा मानना है कि इससे यूक्रेन में चल रहा है युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी जहां हर हफ्ते हजारों लोगों की जान जा रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इंडिया गेट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि भारत का इंडिया गेट शानदार ऐतिहासिक धरोहर है लेकिन हमारी ट्रायम्फल आर्च सबसे बड़ा और महान होगा. ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका वॉशिंगटन डीसी में इंडिया गेट जैसी संरचना बनाना चाह रहे हैं.