महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने फेमस सिंगर एआर रहमान के हाल में दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है. उन्होंने ए आर रहमान के लिए कहा कि अगर किसी ने पाकिस्तान, कराची या बांग्लादेश के खिलाफ ऐसे बयान दिए होते तो क्या कोई इस्लामी देश उन्हें जीने देता या उन्हें मार कर देश से निकाल दिया जाता. उन्होंने आगे कहा कि हम कपिल शर्मा जैसे कार्यक्रमों में ऐसे लोगों को क्यों बुलाते हैं, राष्ट्र विरोधी बयान देने वालों को अपनी राय रखने का अधिकार है लेकिन जो लोग हमारे देश या हिंदू समुदाय का अपमान करते हैं उन्हें कोई मंच नहीं दिया जाना चाहिए.
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ए आर रहमान ने कहा था कि पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और जो रचनात्मक नहीं हैं वह फैसला ले रहे हैं, शायद सांप्रदायिक बात भी रही हो लेकिन मेरे सामने किसी ने नहीं कहा, हां कुछ बातें सुनाई देती हैं, जैसे आपको बुक किया गया, लेकिन दूसरी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म फंड की और अपने संगीतकार ले आए. मैं कहता हूं ठीक है मैं आराम करूंगा. (तस्वीर – ए.आर.रहमान फेसबुक पेज से साभार)