टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की है. फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर कर भारत छठी बार चैंपियन बना. टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए. इसमें वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन, कप्तान आयुष ने 53 रन बनाए. जबकि इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मोर्गन और एलेक्स ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए. टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 40.02 ओवर में 311 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई. भारत की तरफ से आरएस अंबरीश ने तीन विकेट, दीपेश और कनिष्क ने दो-दो विकेट लिए.
हमारी U-19 टीम पर गर्व है जिसने वर्ल्ड कप घर लाया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला, और ज़बरदस्त स्किल दिखाई। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ। – नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
चैंपियंस! इस युवा टीम और उनके निडर क्रिकेट पर बहुत गर्व है। कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। इस पल का आनंद लें! जब आपके पास सूर्यवंशी हो, तो एक टाइमलेस ब्लॉकबस्टर की उम्मीद तो होगी ही! बहुत बढ़िया, वैभव! – सचिन तेंदुलकर