उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगा, गुंडा, डंडा मुक्त उत्तर प्रदेश में अब सब चंगा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2014 से पहले उत्तर प्रदेश में व्यवस्था को कोसा जाता था. आज आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश आगे बढ़ा है. पहले राम भक्तों पर गोलियां चलती थी, राम भक्तों को अपमानित किया जाता था. ना बेटी सुरक्षित थी, ना व्यापारी सुरक्षित था. आज सब में बदलाव है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर ही राज्य राम की परिकल्पना की पहली शुरुआत है.
समाधि मंदिर स्थापना समारोह में लोकार्पण के लिए हरिद्वार पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माघ मेला जो कभी कल्पवासियों का मेला होता था, आज वहां पूर्णिया से लेकर अब तक 21 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले लूट आधारित तंत्र यूपी में था. प्रदेश में आज अराजकता, दंगे फसाद नहीं होते. आज यहां का किसान अन्नदाता बन गया है. ग्राम स्वराज की परिकल्पना फिर से साकार ले रही है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)