प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां, कार्यशैली और सोच देशवासियों को समस्या के रूप में देखती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति, परिवारवाद सत्ता के केंद्रीकरण जनता से दूरी पर आधारित रही. जिसका असर देश के संस्थानों, अर्थव्यवस्था लोकतांत्रिक मूल्यों पर पड़ा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बहुत कुछ कहा, लेकिन जरा खुद अपने गिरेबान में झांके. एक निर्मम सरकार से लोगों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है. लेकिन उनको कोई परवाह नहीं है. उन्हें सत्ता सुख के सिवा कोई आकंक्षा नहीं है. ऐसे लोग यहां उपदेश देते हैं. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक से साभार)