Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

CM Yogi ने Uttarakhand में अपने स्कूल का किया दौरा, CM धामी की तारीफ की

Anju Pankaj Desk, February 7, 2026February 7, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के यमकेश्वर में जनता इंटर कॉलेज और नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकर्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भवन उपलब्ध हुआ है. एक महीने बाद छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर सहित अन्य सभी मूलभूत ज़रूरतें पूरी की जाएंगी. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनप्रतिनिधियों ने जबरदस्त स्वागत किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर केंद्र और राज्य सरकार का जो विशेष ध्यान है, उसी के अनुरूप यहां सुविधा मिल रही हैं. यह देखकर बहुत खुशी होती है कि उत्तराखंड अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करते हुए नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में रात बिताई. फिर शनिवार सुबह उन्होंने गांव की गलियों में बच्चों के साथ खेला और बुजुर्गों का हाल-चाल जाना. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes