Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर योगी सरकार की सख्ती, फिल्म की टीम पर कराई FIR

Anju Pankaj Desk, February 7, 2026

मनोज बाजपेई की फिल्म घूसखोर पंडत का विरोध तेज होने के बाद यूपी सरकार ने इस फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, यह FIR मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद कराई गई. पुलिस के मुताबिक इस फिल्म का नाम और इसकी कहानी एक खास जाति, विशेषकर ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखती है. इससे नाराजगी बढ़ सकती है और कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने इसे ब्राह्मणों का अपमान बताते हुए केंद्र सरकार से इस फिल्म को बैन करने की मांग की थी. फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने कहा की फिल्म के टाइटल से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है, हम उन भावनाओं को समझते हैं, इसलिए हमने फिलहाल सभी प्रोफेशनल मटेरियल हटाने का फैसला किया है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes