हरियाणा के फरीदाबाद जेल में कैद अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई. रहमान ने अयोध्या में राम मंदिर उड़ने की साजिश रची थी. गुजरात एटीएस ने उसे पिछले साल मार्च में गिरफ्तार किया था. जांच में यह खुलासा हुआ था कि रहमान अल-कायदा इन इंडिया सबकॉन्टिनेंट के आतंकी अबू सुफियान से संपर्क में था. बीती रात जेल में अरुण चौधरी नाम के कैदी ने उस पर नुकीली चीज से हमला कर दिया. इस हमले में उसकी मौत हो गई. बता दें कि अरुण चौधरी चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड में आरोपी है.
अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का था रहने वाला था. जिसने आतंकवादियों से ऑनलाइन ट्रेनिंग ली थी. सारी तैयारी के बाद वह 4 अप्रैल को अयोध्या जाने वाला था. लेकिन उससे पहले 2 मार्च को ही गुजरात एटीएस और हरियाणा एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.