असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. इन तीन नेताओं में जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री हिमंता ने इन नेताओं पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए 500 करोड़ रुपए के मानहानि का केस किया है.
बता दें कि गौरव गोगोई ने दावा किया था कि उनके परिवार के सदस्यों ने असम की करीब 12 हजार बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है. इन आरोपों को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खारिज करते हुए कहा था कि वो जल्द ही आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे.
इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को लेकर बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि एसआईटी की जांच में गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान से सीधे संबंध सामने आए हैं, बता दें कि इस मामले की जांच के लिए असम पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था. (तस्वीर – हिमंता बिस्वा सरमा फेसबुक पेज से साभार)