जनरल नरवणे की किताब के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है. भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर काल्पनिक तथ्य पेश करने का आरोप लगाते हुए देश से माफी मांगने की मांग की. बीजेपी ने कहा कि देश के सामने एक काल्पनिक तथ्य पेश करने के लिए कांग्रेस नेता को माफी मांगनी चाहिए. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने लिखा कि जनरल नरवणे की किताब के प्रकाशक द्वारा जारी किए गए स्पष्टीकरण के बाद अब उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए. क्योंकि ऐसा करके उन्होंने एक अक्षम्य अपराध किया है.
विवाद के बीच पेंगुइन इंडिया ने कहा कि- यह किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है. हमारे पास इस किताब के प्रकाशन का पूरा अधिकार है. हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं की किताब अभी प्रकाशित नहीं है. किताब की कॉपी या डिजिटल फॉर्मेट में या प्रिंट फॉर्मेट में प्रकाशित नहीं हुई है. ना ही इसे वितरित किया गया है और ना ही बेचा गया है.
लोकसभा में भाषण के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की प्रकाशित किताब का हवाला देते हुए कहा कि चार चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे. इस बयान पर लोकसभा में हंगामा हुआ था. (तस्वीर साभार – राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)