Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

किसानों को लेकर विपक्ष की नीयत साफ नहीं-CM Yogi

Anju Pankaj Desk, February 17, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है. विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की विपक्ष के लोग गए बेगाहे किसान की चर्चा करते हैं, लेकिन उनकी नीयत साफ नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है. सबसे ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन भी यही करता है. लेकिन यहां के अन्नदाता किसानों की स्थिति इनके समय में क्या थी इन्होंने कहां पहुंचा दिया गया था .

सीएम योगी ने कहा कि भारत आज से 2000 वर्ष पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था का सिरमौर था. करीब 44% वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का अधिकार था. किसानों के साथ पिछली सरकारों में औपनिवेशिक मानसिकता का व्यवहार हुआ. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अन्नदाता किसानों को जो पहले उत्पादक था उसे उपभोक्ता बनकर दिया गया. लेकिन आज हम कह सकते हैं कि पिछली सरकारों में भी औपनिवेशिक मानसिकता के साथ अन्नदाता किसानों और कारीगरों के साथ यही व्यवहार हुआ. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes