उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की Samajwadi Party का startup कल्चर तो कट्टा और बम बनाना था लेकिन आज उत्तर प्रदेश startup में टॉप परफॉर्मर स्टेट के रूप में सामने आया है. प्रदेश में जो भी स्टार्टअप हैं, उनमें से आधे महिलाओं की ओर से लीड किया जा रहे हैं. आज प्रदेश में इस समय 20000 से ज्यादा startup है. लेकिन Samajwadi Party को इससे कुछ भी लेना नहीं देना नहीं है, क्योंकि उसके लिए startup का मतलब कुछ और ही था.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा कारखाने स्थापित करने वाले राज्यों में यूपी सबसे पहले स्थान पर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है. बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन कर उभर रहा है. प्रदेश को निवेश के 50 लाख से ज्यादा प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को नौकरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि करोड़ पर्यटकों के आने की वजह से प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)