ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के पहले दिन ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. अमेरिका का दावा है कि इन हमलों में 48 ईरानी नेता मारे गए हैं. खामेनेई के मारे जाने पर ईरान पर 40 दिन का राजकीय शोक और 7 दिन की छुट्टी घोषित की गई है. उधर इस हमले में अब तक ईरान में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
इधर इस जंग का भारतीय उड़ानों पर भारी असर पड़ा है. रविवार को 350 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल की गई. कई उड़ानों को निलंबित करना पड़ा. खाड़ी देशों की उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है. एयर इंडिया ने खाड़ी देशों की उड़ानों का निलंबन दो मार्च तक बढ़ा दिया है. नागरिक उद्द्यान्न मंत्रालय ने बताया है कि मध्य पूर्व में चल रही जंग की वजह से स्पेस प्रतिबंधों के मद्देनजर 1 मार्च को भारतीय घरेलू एयरलाइंस द्वारा संचालित कुल 350 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. ऐसा हवाई क्षेत्र बंद होने और सुरक्षा चिताओं को देखते हुए फैसला किया गया है.