Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Finland के राष्ट्रपति हैरान, कहा- मुझे भारत में आर्थिक चमत्कार दिखा

Anju Pankaj Desk, March 5, 2026March 5, 2026

Finland के राष्ट्रपति Alexander Stubb भारत की आर्थिक तरक्की को देखकर हैरान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं तो यहां का आर्थिक चमत्कार देखकर चौंक गया. जब मैं एक दशक पहले भारत आया था तब मैं ट्रेड मिनिस्टर था. लेकिन आज मैं भारत में जो कुछ देख रहा हूं वह किसी Economic Miracle जैसा लगता है. मुझे खुशी है कि हम स्ट्रैटेजिक पार्टनर हैं. फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

Prime Minister Narendra Modi के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे यह कहना होगा कि मैं आपके राजनीतिक कौशल को सलाम करता हूं. जब आप कहते हैं कि हम यहां दो बड़े लोकतंत्र के रूप में खड़े हैं. यहां एक बड़ा और एक थोड़ा छोटा. लेकिन मुझे लगता है की मुख्य संदेश यह है कि हम समान मूल्यों को साझा करते हैं.

उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व के लिए आपको बधाई भी देना चाहूंगा. भारत स्पष्ट रूप से दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली देश में से एक है. आज India, Europe के लिए एक strategic partner है. इसके महत्व को कम करके आंकना मुश्किल है. India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती economy में से एक है. जिसे हम यहां हर दिन देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह भारत की foreign policy का सम्मान करते हैं, जो बताती है कि भारत कभी भ्रम में नहीं रहता .आपने हमेशा अपनी foreign policy को एक व्यावहारिक और यथार्थवादी विश्व दृष्टि पर आधारित रखा है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes