उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अराजकता अव्यवस्था और अशांति का वातावरण है, लेकिन अपने भारत में कोई डर नहीं है. हर जगह सत्यमेव जयते का भाव है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है, यहां भगवान श्री राम की जन्म भूमि Ayodhya है, जो हमें जीवन में मर्यादा का एहसास कराती है, महादेव की नगरी Kashi जीवंतता का प्रतीक है. भगवान कृष्ण की नगरी Mathura-Vrindavan भक्ति के आनंद की धारा है और Prayagraj में गंगा जमुना सरस्वती का त्रिवेणी समरसता का प्रतीक है. यहां समाज के हर तबके के लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं. यह उन लोगों के लिए एक सबक है जो प्रदेश में जातिवाद भेदभाव और छुआछूत का शोर मचाते हैं.
Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि प्रदेशवासियों को गर्व होना चाहिए कि वह मर्यादा, शाश्वत चेतना की जीवंतता, भक्ति का उल्लास और समरसता का भान कराने वाले राज्य में रहते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नरसिंह की रंग भरी शोभा यात्रा के शुभारंभ समारोह को Gorakhpur में संबोधित कर रहे थे.
इस दौरान Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि होली का पर्व हमारे लिए इसलिए भी अहमियत रखता है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन Rashtriya Swayamsevak Sangh का शताब्दी वर्ष है. इस संगठन से जुड़े लाखों कार्यकर्ता भारत के सनातन धर्म की परंपरा और भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर चुके हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)