Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, 5 राज्यों में चुनाव की वजह से बदला schedule

Anju Pankaj Desk, March 8, 2026March 8, 2026

28 मार्च से आईपीएल 2026 के मुकाबले शुरू होंगे. पहले यह मुकाबले 26 मार्च से शुरू होने थे. लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम. पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव की वजह से आईपीएल के शेड्यूल को बदल गया है. फिलहाल टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है.

ऐसा माना जा रहा है कि शेड्यूल बदले जाने के बाद भी फाइनल का दिन नहीं बदला जाएगा. यह मुकाबला 31 मई को होना है. 31 मई को रविवार होने की वजह से फाइनल की तारीख बदलने की उम्मीद कम है.

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने कहा है कि उद्घाटन और फाइनल मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर के पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था. इस बार आरसीबी अपने खिताब को बचाने के लिए मैदान में उतरगी.

National Sports

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes