Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Delhi के दलित युवक Tarun के परिजनों से मिलीं Chief Minister Rekha Gupta, कार्रवाई का दिया आश्वासन

Anju Pankaj Desk, March 9, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली के दिन मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ द्वारा मारे गए 26 वर्षीय हिंदू युवक तरुण के परिजनों से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. सोशल मीडिया साइट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि तरुण के परिजनों से भेंट करके मैंने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. इस असहनीय पीड़ा के समय दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है.

उन्होंने कहा कि तरुण के परिवार का दुख अत्यंत गहरा और असहनीय है. उन्हें न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोरता और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता संबल और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी. उन्होंने लिखा कि दिल्ली में इस प्रकार की अमानवीय और हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो समाज को स्पष्ट संदेश दे कि दिल्ली में अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है.

बता दें की होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में छोटी बच्ची के हाथ से पानी के गुब्बारे के ढींटे पड़ जाने पर नाराज मुस्लिम महिला ने तमाशा खड़ा कर दिया. जिसके बाद हिंसक भीड़ ने तरुण के घर पर हमला किया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ एमसीडी ने एक आरोपी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर एक्शन किया है. (तस्वीर साभार – रेखा गुप्ता फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes