Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

LPG को लेकर कुछ लोग डर फैला रहे हैं- PM Modi

Anju Pankaj Desk, March 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एलपीजी को लेकर कुछ लोग जानबूझकर डर फैला रहे हैं. वह इससे फायदा उठाने की कोशिश में हैं. ऐसे लोग अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं लेकिन संकट के समय इस तरह का माहौल देश के लिए नुकसानदायक होता है. उन्होंने कहा कि एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे वक्त में देश को शांति और धैर्य के साथ हालात का सामना करना होगा. मुसीबत के वक्त हर किसी की जिम्मेदारी होती है, इसमें चाहे वह पॉलीटिकल पार्टी हो, मीडिया हो, सामाजिक संस्थाएं हों या फिर गांव और शहर के लोग हों, सभी को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जिससे कि इस वैश्विक संकट का असर आम नागरिकों पर कम से कम पड़े और देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी होती रहें. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश एकजुट होकर काम करता है तो बड़ी सी बड़ी मुश्किल आसान हो जाती है. कोरोना के वक्त हमने यह साबित भी किया है. आज देश के सामने एक और चुनौती है. इसे भी हमें मिलकर ही पार करना होगा. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes