Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

जाति, पंथ पर गलत टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, March 16, 2026March 16, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति, पंथ पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सख्ती बयान दिया है. पिछले दिनों प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में आपत्तिजनक या विवादित विषयों पर प्रश्न पूछे जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि प्रश्नपत्र तैयार करते समय किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा और आस्था से जुड़े विषयों पर आमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्थिति में शामिल न की जाए. प्रश्नपत्र तैयार करने वालों को साफ निर्देश दिया जाए जिससे कि प्रश्नपत्रों की संवेदनशीलता बनी रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई पेपर तैयार करने वाला बार-बार ऐसी गलती करता है तो उसे आदतन उल्लंघन करने वाला मानते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए. मुख्यमंत्री योगी ने यह भी निर्देश दिया है कि पेपर बनाने वालों के साथ किए जाने वाले अनुबंध में भी इस प्रावधान को शामिल किया जाए.

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवाल की वजह से विवाद हो गया था. सवाल ये था कि- ‘अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस सवाल के विकल्प में पंडित था.(तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes