Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pakistan के खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है- Sunil Gavaskar

Anju Pankaj Desk, March 16, 2026March 16, 2026

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय मालिकों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है. ऐसे फैसलों से बचना चाहिए. क्योंकि इन पैसों से भारत के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार खरीदे जाते हैं. उन्होंने कहा कि द हंड्रेड में किसी भारतीय मलिक वाली टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर विवाद होना हैरान करने वाली बात नहीं है.

गावस्कर ने कहा कि जब पाकिस्तानी खिलाड़ी को फीस दी जाती है तो अपने देश में टैक्स देता है. वही पैसा वहां की सरकार के पास जाता है, वही पैसा हथियार खरीदने में इस्तेमाल हो सकता है. इससे भारतीय सैनिकों और नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता है.

सुनील गावस्कर ने कहा कि इस फैसले से नाराज भारतीय फैंस आईपीएल टीम एसआरएच के मैचों का विरोध कर सकते हैं और उसका बहिष्कार भी कर सकते हैं. बता दें कि सनराइजर्स लीड्स ने 13 मार्च को लंदन में हुए एक्शन में अबरार अहमद को 2.34 करोड रुपए में खरीदा था.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes