Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

चुनाव से ठीक पहले Assam में Congress को बड़ा झटका सांसद का इस्तीफा

Anju Pankaj Desk, March 17, 2026March 17, 2026

असम में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के साथ जा सकते हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि उनके भाजपा में शामिल होने से राज्य के सियासी समीकरण में अहम बदलाव हो सकता है. प्रद्युत बोरदोलोई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खत में लिखा कि अत्यंत दुख के साथ मैं आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेष अधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देता हूं.

बता दें कि असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है और वोटो की गिनती 4 मई को की जाएगी. असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं, जिसका मौजूदा कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म होगा. साल 2021 में भारतीय जनता पार्टी ने यहां 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी. साल 2016 में 60 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में बीजेपी पहली बार सत्ता में आई थी. कांग्रेस की स्थिति की बात करें तो पिछले एक दशक के दौरान कांग्रेस यहां विपक्ष में है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 29 सीटों पर ही जीत मिली थी. (The image was created with the help of AI.)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes