भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. संसद के बाहर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देखकर हम महिलाओं को काफी अनकंफरटेबल फील होता है, वह टपोरी की तरह आते हैं और तू-तड़ाक करते हैं. इंटरव्यू दे रहे लोगों को परेशान करते हैं. कहते हैं आजा-आजा, उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए उनका व्यवहार बहुत अच्छा है. बता दें कि कंगना रनौत ने यह बयान उस विवाद पर दिया है जब 12 मार्च को संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय नाश्ता करने को लेकर आलोचना हुई थी.
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर सोनिया गांधी को खत लिखा था उन्होंने अपने खत में लिखा कि विपक्ष की वरिष्ठ नेता होने के नाते आप अपने सांसदों से बात करें और संसदीय मर्यादा बनाए रखने के लिए उन्हें समझाएं. मैं लंबे सार्वजनिक जीवन में ज्यादातर समय विपक्ष में रहा लेकिन कभी भी संसद या विधानसभा में जाकर हंगामा करने की राजनीति नहीं की.
इस बीच इस मसले पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकोड़े खाते हैं, क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए कौन सी जगह उचित होती है. इधर इस मामले में 84 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, 116 पूर्व सैनिक और चार वकीलों ने एक ओपन लेटर लिखकर राहुल गांधी से देश के लोगों से माफी का मांगने की मांग की है. (तस्वीर -राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)