Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Venezuela-Iran के बाद अब Cuba पर अमेरिका की नजर, Trump ने दी कब्जे की धमकी

Anju Pankaj Desk, March 18, 2026

कैरेबियाई देश क्यूबा पर अब अमेरिका की निगाहें हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो क्यूबा के साथ कुछ भी कर सकते हैं और कैसे भी करके क्यूबा पर अपना कंट्रोल स्थापित करेंगे. उन्होंने साफ-साफ कहा कि वो क्यूबा को अपने कब्जे में लेने का इरादा रखते हैं. मैं किसी न किसी रूप में क्यूबा को लूंगा, चाहे मैं उसे आजाद करूं या अपने नियंत्रण में ले लूं. मैं उसके साथ कुछ भी कर सकता हूं.

बता दें कि अमेरिका और क्यूबा के बीच रिश्ते हमेशा से तनाव पूर्ण रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले कहा था कि मैं क्यूबा को संभाल रहा हूं, जल्द ही हम कोई डील करेंगे या जो करना होगा करेंगे. बता दें कि अमेरिका ने क्यूबा की ईंधन सप्लाई पूरी तरह से रोक दी है जिससे वहां बिजली की दिक्कत बढ़ गई है.

इस बीच चीन ने क्यूबा को एनर्जी सप्लाई करने का फैसला किया है. हालांकि बहुत सारे देश अमेरिका के डर से क्यूबा की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. दरअसल, अमेरिका क्यूबा में सत्ता परिवर्तन चाहता है, वहां के मौजूदा राष्ट्रपति को हटाने की योजना है लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति अमेरिका के दबाव में आने को तैयार नहीं है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes