Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

CM Yogi ने Eid की दी मुबारकबाद, कहा- ईद भाईचारे, अमन, चैन और सौहार्द का संदेश देता

Anju Pankaj Desk, March 21, 2026March 21, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद अमन चैन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है, इस दौरान सभी को आपसी भाईचारे को और मजबूत करने और समाज में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईद उल फितर का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, ईद के इस पावन अवसर पर हमें मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए और समाज में शांति सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद उल फितर की शुभकामनाएं, यह दिन सभी के जीवन में भाईचारा और अच्छाई लाए और सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा की ईद का पर्व हमें आत्मसंयम, सेवा, परोपकार और वंचित वर्ग के प्रति दया की भावना सीखाता है. ऐसे में हम लोगों को समाज और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes