Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

आम लोगों से RSS ने की अपील, अवैध घुसपैठियों पर नजर रखें, प्रशासन को सूचना दें

Anju Pankaj Desk, March 25, 2026March 25, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख महान भागवत ने अवैध घुसपैठ को लेकर आम लोगों से बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा है कि आम लोगों को अपने आसपास कड़ी नजर रखनी चाहिए, उन्हें घुसपैठियों की पहचान करके प्रशासन को सूचना देनी चाहिए. मोहन भागवत ने कहा कि हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अवैध घुसपैठ करने वाले विदेशियों को देश में रोजगार नहीं मिले. मोहन भागवत ने कहा कि देश के किसी भी कोने में घुसपैठियों को किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं मिलना चाहिए. इससे अपने आप उनका हमारे देश में रहना मुश्किल हो जाएगा.

वृंदावन में महामंडलेश्वर स्वामी यतेंद्रनंद गिरि महाराज के रुक्मिणी बिहार स्थित नव निर्माण जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण करने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि घुसपैठ रोकना केवल सरकार का काम नहीं है, यह समाज का भी दायित्व है. उन्होंने कहा कि देश में इस समय जनसंख्या नियंत्रण से पहले धर्मांतरण के मुद्दे पर काम करने की जरूरत है, आज लालच और दबाव में धर्मांतरण कराया जा रहा है इस पर रोक लगाना होगा.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes