Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Iran ने हमें 10 तेल टैंकर गिफ्ट किया- Donald Trump

Anju Pankaj Desk, March 26, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि Iran ने उन्हें 10 तेल टैंकर का गिफ्ट दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान ने Strait of Hormuz से यह तेल टैंकर गुजरने दिया. इन टैंकर पर पाकिस्तान का झंडा था. ईरान हमारा भरोसा जीतना चाहता था. ट्रंप ने कहा कि Iran ने भरोसा दिखाने के लिए आठ बड़े तेल टैंकरों को गुजरने दिया बाद में दो और भेजें. Iran ने हमें 10 तेल टैंकर गिफ्ट किया.

Donald Trump का कहना है कि Iran ने शुरू में 8 टैंकर गुजरने की इजाजत देने को कहा था. ये सब यह दिखाने के लिए था कि Iran वार्ता में सीरियस है और बातचीत में सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा था कि हम आपको आठ बड़े तेल का जहाज देंगे. मुझे लगता है कि वह सही और वाकई गंभीर थे. ट्रंप ने इसे अमेरिका- ईरान के बीच चल रही वार्ता की सफलता का संकेत बताया.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को सुलझाने का दावा किया है. Donald Trump ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष को एक दिन में सुलझा दिया. इससे एक करोड़ लोगों की जान जा सकती थी. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 32 साल से चले आ रहे अंतरराष्ट्रीय विवादों को भी सुलझाया है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes