उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध लंबा चला तो हर आदमी पर इसका असर होगा. ऐसे में हमें घबराना नहीं है. हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चुनौतियां तो आती हैं, सबको सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा. यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैस सिलेंडर की क्राइसिस को लेकर कहा कि देश के हित में अगर सरकार ने कोई कदम उठाया है तो हमें उसके लिए खुद को तैयार करना होगा. कोई भी रसोई गैस का सिलेंडर बिना खत्म हुए ना लेने जाएं, जैसे पहले सिलेंडर घर पर पहुंचता था वैसे अब भी पहुंचाएंगे. इसलिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)