हमेशा की तरह नवरात्र और हिंदू त्योहारों पर पश्चिम बंगाल में इस बार भी हिंसा की घटनाएं हुईं. इस बार रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान मुर्शिदाबाद और पुरुलिया में जमकर बवाल और पथराव हुआ. यहां जिस वक्त शोभायात्रा निकाली जा रही थी उसी दौरान यह घटनाएं हुई. अचानक कुछ अनजान लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव किया. देखते-देखते हालात बिगड़ गए इसके बाद पुलिस को हालत सुधारने के लिए आना पड़ा.
इस पथराव में कई लोगों को चोटें भी आई हैं. फिलहाल पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है और पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक अब इन इलाकों में शांति है. कई उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है. हालात फिर से ना बिगड़े इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
बता दे कि विधानसभा चुनाव की वजह से पश्चिम बंगाल में सियासी पारा गर्माया हुआ है. भारतीय जनता पार्टी 28 मार्च को तृणमूल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश करने जा रही है. इसके बाद भाजपा अपना घोषणा पत्र भी जारी करेगी.