अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैंं यूरोप के थिंक टैंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील की है. ऐसी खबरें हैं कि कई थिंक टैंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संकट को सुलझाने की अपील कर रहे हैं. यूरोप के थिंक टैंक ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईरान संकट को सुलझाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सभी से रिश्ते अच्छे हैं, वो जंग रुकवाएं.
इन लोगों का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध सभी पक्षों के साथ अच्छे हैं, वह तनाव कम करने के लिए पहल कर रहे हैं, लेकिन भारत इससे भी कहीं ज्यादा कर सकता है. Strait of Hormuz के बंद होने से पड़ने वाले गंभीर असर को देखते हुए भारत जैसे नए खिलाड़ियों के लिए यह सही समय है कि वह सभी पक्षों को एक साथ लाए और किसी समझौते तक पहुंचाने की कोशिश करें.
जहां एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को आने का क्रेडिट लेने की फोड़ में पड़े हैं वही भारतीय प्रधानमंत्री से इस जंग को लगवाने की अपील शायद डोनाल्ड ट्रंप को पसंद ना आए क्योंकि अभी एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका- ईरान के बीच चल रही वार्ता की सफलता का संकेत देते हुए कहा था कि Iran ने भरोसा दिखाने के लिए आठ बड़े तेल टैंकरों को गुजरने दिया बाद में दो और भेजें. Iran ने हमें 10 तेल टैंकर गिफ्ट किया. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)