Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP के Jewar International Airport के फेज-1 का PM Modi ने किया उद्घाटन, CM Yogi भी रहे मौजूद

Anju Pankaj Desk, March 28, 2026March 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज 1 का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के राजनीतिक दलों से मैं कहना चाहता हूं कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से पैदा हुए संकट की इस घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक है. देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मेरी चर्चा हुई मैं देशवासियों से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था. कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी नेता यहां आने से डरते थे. जब यहां समाजवादी पार्टी सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया तब पुराने मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वह कार्यक्रम में आए ही नहीं. मुझे भी डराने की कोशिश की गई. कहा गया कि नोएडा मत जाइए अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं.

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने देश और प्रदेश को अपने नकारेपन के कारण डेवलपमेंट के वाटर नेक के तौर पर छोड़ दिया था. साल 2002 से लेकर 2017 तक यूपी ने जलालत झेली है. उत्तर प्रदेश अराजकता का शिकार रहा. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 12 साल के दौरान यूपी ने रफ्तार पकड़ी है. (

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes