Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP के Lalitpur में SP मोहम्मद मुस्ताक ने पेश की मिसाल, कन्या पूजन कर गौ-माता को रोटी खिलाई

Anju Pankaj Desk, March 28, 2026

यूपी के ललितपुर में एसपी मोहम्मद मुस्ताक की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है. दरअसल नवरात्रि के दौरान मोहम्मद मुस्ताक और उनके परिवार ने कन्या पूजन किया. इस दौरान घर में आई कन्याओं का बकायदे पांव धुलकर उनकी पूजा की गई. उसके बाद उन्हें भोजन कराया गया. कन्या पूजन के बाद एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने गौ माता को रोटी भी खिलाई.

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है. हर तरफ एसपी मोहम्मद मुस्ताक की तारीफ की जा रही है. बता दें कि मोहम्मद मुस्ताक 2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं, जो वर्तमान में ललितपुर जिले के एसपी हैं. बिहार के छपरा जिले के रहने वाले मोहम्मद मुस्ताक ने ऑपरेशन मुस्कान से अपनी पहचान बनाई. ऑपरेशन मुस्कान के तहत कई राज्यों में अपने परिवार से बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिवार तक पहुंचाया गया, इसमें बतौर पुलिस अफसर मुस्ताक ने अहम रोल निभाया. (तस्वीर साभार – सोशल मीडिया साइट एक्स से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes