Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

बिना नाम लिए Akhilesh Yadav पर CM Yogi का निशाना, कहा- कुर्सी के डर से जो Noida नहीं आए, वो…

Anju Pankaj Desk, March 29, 2026March 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह वह लोग हैं जो अंधविश्वासों में विश्वास रखते हैं और जिन्होंने भारत की आस्था पर उंगली उठाने की हिम्मत की. मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करते हुए उन्होंने कभी उस जगह का दौरा नहीं किया. फिर भी आज विभाजनकारी राजनीति से प्रेरित होकर वे नोएडा और ग्रेटर नोएडा पहुंचे. उसे समय उन्होंने इस इलाके के विकास में बाधा के रूप में काम किया और रुकावटें पैदा की आज वह किस हक से विकास की बात करते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इशारा समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की ओर था. ऐसा माना जाता है कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाता था उसकी कुर्सी चली जाती थी. इस वजह से यूपी के मुख्यमंत्री नोएडा नहीं आते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान इसी बात का जिक्र किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था. कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी नेता यहां आने से डरते थे. जब यहां समाजवादी पार्टी सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया तब पुराने मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वह कार्यक्रम में आए ही नहीं. मुझे भी डराने की कोशिश की गई. कहा गया कि नोएडा मत जाइए अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं.(तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes