Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Assam Elections के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, जमीन जिहाद, 3 महीने में लागू होगा UCC

Anju Pankaj Desk, April 1, 2026

असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्पपत्र जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम बीजेपी अध्यक्ष और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुवाहाटी बीजेपी कार्यालय में पार्टी का घोषणापत्र (संकल्पपत्र) जारी किया. इस संकल्प पत्र में प्रमुख रूप से लैंड जिहाद पर एक्शन और समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया गया है. इस मौके पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में असम की इकॉनमी का रफ्तार मिली है. बीते दस साल में असम की जीडीपी में करीब 3 गुणा इजाफा हुआ है.

संकल्पपत्र में वादे –

पांच लाख करोड़ के निवेश का वादा.

समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा

असम को बाढ़मुक्त बनाने का वादा – इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपए खर्च करेंगे

अगले 5 साल में 2 लाख रोजगार देने का वादा

वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज, वन यूनिवर्सिटी, वन इंजीनियरिंग कॉलेज का वादा

बता दें कि असम विधानसभा की सभी 126 सीटों पर मतदान हो रहा है यह मतदान एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगा इसके बाद 4 में को चुनाव के नतीजे आएंगे

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes