Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

सत्ता में आने पर घुसपैठियों को बढ़ावा देगी Congress- PM Modi

Anju Pankaj Desk, April 2, 2026April 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि असम में सत्ता में कांग्रेस के आने पर वो घुसपैठियों को बढ़ावा देगी और उन्हें संरक्षण देने वाला कानून लाएगी. इसे भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का मकसद बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक बनाना और घुसपैठियों का एक स्थाई वोट बैंक तैयार करना है.

असम के गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता खुलेआम कह रहे हैं कि वे असम में घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए एक नया कानून लाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने की कोशिश कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए दो परिवार है, एक दिल्ली में और दूसरा असम में. उनकी प्राथमिकता जनता के हित नहीं, बल्कि परिवार का हित है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम के संसाधनों के साथ न्याय नहीं किया. जबकि भारतीय जनता पार्टी राज्य की संपत्तियों का उपयोग उसकी तरक्की के लिए कर रही है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes