Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Hormuz में नाविक खोने वाले हम अकेले, बातचीत से निकलेगा संकट का हल- भारत

Anju Pankaj Desk, April 2, 2026April 2, 2026

भारत ने कहा है कि होमुर्ज संकट में अब तक सिर्फ हमारे ही देश के नागरिक मारे गए हैं. मीडिया में चल रही हैं खबरों के मुताबिक अब तक तीन भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, ये सभी विदेशी जहाज पर काम कर रहे हैं. भारत ने कहा है कि संकट का हल, वार्ता और शांति से ही निकला जा सकता है. हम सभी देशों से अपील करते हैं कि वह तनाव कम करें और बातचीत के जरिए रास्ता निकालें. भारत ने ये बातें Strait of Hormuz को फिर से खोलने के लिए बुलाई गई एक ऑनलाइन बैठक में कहीं. इस बैठक में 60 से ज्यादा देशों में हिसा लिया.

क्या है Strait of Hormuz ?

यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और संकरा समुद्री चोक पॉइंट है. जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह ईरान और ओमान, यूएई के बीच स्थित है. वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 से 25% हिस्सा यहीं से गुजरता है, जिससे यह विश्व की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत ही रणनीतिक स्थान है. यह लगभग 167 किलोमीटर लंबा है, लेकिन इसकी सबसे संकरी जगह पर इसकी चौड़ाई केवल 33 से 39 किलोमीटर ही रह जाती है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes