अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सवालों में घिर गए हैं. ईरान पर युद्ध थोपने का आरोप झेल रहे ट्रंप ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैंक्रों अभी जबड़े पर पड़े थप्पड़ से उबर रहे हैं. उनकी पत्नी उनके साथ बहुत खराब व्यवहार करती हैं. ट्रंप के इस बयान के जवाब में मैंक्रों ने कहा कि हमें गंभीर रहना चाहिए, एक दिन और कुछ अगले दिन कुछ और नहीं कहना चाहिए. बेहतर है कि हर दिन बयान देने के बजाय हालत को शांत करें और स्थाई शांति पर ध्यान दें.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी बेबाक और अक्सर विवादित बयानबाजी के लिए दुनिया भर में चर्चित रहे हैं। उनके बयानों में मनोरंजन, राजनीति और सनसनी का ऐसा मिश्रण होता है जिसे आलोचक अक्सर ‘बेतुका’ करार देते हैं। उदाहरण के तौर पर, 2024 के चुनाव अभियान के दौरान उनका यह दावा कि स्प्रिंगफील्ड में अप्रवासी लोगों के पालतू कुत्तों और बिल्लियों को खा रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और उपहास का विषय बना। इससे पहले भी उन्होंने ग्रीनलैंड द्वीप को खरीदने की इच्छा जाहिर करना, कोरोना काल में कीटाणुनाशक (disinfectant) के इंजेक्शन से इलाज की संभावना जताना और अपनी ही बेटी इवांका के बारे में यह कहना कि “यदि वह मेरी बेटी न होती, तो शायद मैं उसे डेट कर रहा होता,” जैसे कई हैरान करने वाले बयान दिए हैं।
एक बारअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अप्रत्याशित और बेबाक व्यवहार ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक कड़ा रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप के साथ बढ़ते व्यक्तिगत तनाव और उनकी कुछ विवादास्पद व्यापारिक मांगों के कारण एक दौर ऐसा रहा जब प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के फोन कॉल को अटेंड करना बंद कर दिया था। यह एक दुर्लभ क्षण था जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता ने महाशक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति को एक खामोश लेकिन सख्त संदेश दिया कि भारत अपने स्वाभिमान और हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।