Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP में CM Yogi के दखल के बाद 1076 हेल्पलाइन कर्मचारियों को मिली राहत

Anju Pankaj Desk, April 4, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों को राहत मिली है. कर्मचारियों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़ी राहत प्रदान करते हुए साफ किया है कि कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों और कार्य स्थल की समस्याओं का तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी डेस्को की प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा कर कंपनी स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कराई जाए और किसी प्रकार के लापरवाही ना बढ़ती जाए.

कंपनी के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए वेतन वृद्धि पर भी सहमति बन गई है. मुख्यमंत्री के दखल के बाद समस्या के समाधान होने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई. उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के दख़ल की वजह से उनकी समस्याओं का समाधान हुआ है, वेतन संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक फैसला आने के बाद हम सभी अपने काम पर वापस आ गए हैं, हम मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes