Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pakistan ने Kolkata पर हमले की धमकी दी

Anju Pankaj Desk, April 4, 2026

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि भविष्य में अगर भारत में किसी भी प्रकार के दुस्साहस (ऑपरेशन सिंदूर जैसे हमले) की कोशिश की तो उसका जवाब कोलकाता में हमले से दिया जाएगा. आसिफ ने कहा कि पहलगाम हमले की बरसी आने वाली है, इसलिए भारत की ओऱ से आने वाली ऐसी धमकियां नई नहीं हैं. यह भारत की तयशुदा रणनीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि भारत एक झूठ भरे अभियान की योजना बना रहा है.

दरअसल ख्वाजा आसिफ भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद तिलमिलाए हुए थे. जिसमें राजनाथ सिंह ने कहा था की अगर पाकिस्तान पहलगाम जैसी कोई हरकत करता है तो भारत की प्रतिक्रिया भूतपूर्व और निर्णायक होगी. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर महज 22 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था. घुटनों पर लाने वाले बयान के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ तिलमिला गए और जोश में आकर कोलकाता पर अटैक की बात कहने लगे. जबकि Pakistan की सच्चाई वहां का बच्चा-बच्चा जानता है.

सच्चाई ये है कि पाकिस्तान भारत के साथ सिर्फ छद्म युद्द में ही जीत सकता है. इसलिए वो आए दिन आतंकी हमले करवाता रहता है. जबकि सीधे मुकाबले में उसकी हालत भारत के सामने टिकने की नहीं है. जैसे ही भारत अटैक करता है, फिर उसके नेता दुम दबाकर अमेरिका के पास भाग जाते हैं और युद्ध विराम के लिए गिड़गिड़ाने लगते हैं. लेकिन बेशर्मी देखिए कि उनके नेता बयान बहादुर बनने में कभी पीछे नहीं हटते.

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes