Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Aam Aadmi Party, अब कुछ corrupt, compromised लोगों की पार्टी बनी- Raghav Chadha

Anju Pankaj Desk, April 27, 2026April 27, 2026

आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में Toxic Work Environment हो गया है. उन्होंने कहा कि वहां काम करने और बोलने से भी रोका जा रहा है. यह पार्टी अब कुछ Corrupt और Compromised लोगों के हाथ में फंस कर रह गई है. राघव चड्ढा का कहना है कि यह पार्टी अब निजी फायदे के लिए काम करती है.

Raghav Chadha ने अपनी सफाई में कहा कि मैं गलत हो सकता हूं लेकिन कुल 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ी तो क्या सारे गलत हो गए, इससे पहले भी जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, क्या वह भी गलत हो गए. मैं पार्टी का फाउंडर मेंबर रहा जिस मकसद से पार्टी बनी थी यह वह पार्टी अब नहीं रही. मेरे पास तीन विकल्प थे, मैंने आम आदमी पार्टी को छोड़ना ही सही समझा.

बता दें कि 24 अप्रैल को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके Raghav Chadha ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान किया था और इसी दिन शाम भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी. उनके साथ-साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी. अब तक आम आदमी पार्टी के कुल 6 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं. जबकि उसके पास अब सिर्फ तीन सांसद बचे हैं, जिनमें संजय सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल और एनडी गुप्ता शामिल हैं. (तस्वीर साभार- राघव चड्ढा फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes