Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

महापुरुषों को जाति में मत बांटिए, Hindu बंटेंगे तो विधर्मी उठाएंगे लाभ- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, April 30, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महापुरुषों को जाति में मत बांटिए, हिंदू बंटेंगे तो विधर्मी इसका फायदा उठाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म की एकता के जरिए भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाना है. हमें महापुरुषों को जातीयता के दायरे में बांटने वालों से सावधान रहना है. हमें खुद भी ऐसा नहीं करना है. वे लोग वही पाप कर रहे हैं जो मध्यकाल में देश को बांटने और समाज की एकता को खंडित करने वालों ने किया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि बांटने का पाप देशद्रोह से कम नहीं है यह पाप कभी मत होने दें. जिस दिन 140 करोड़ भारतवासी अपने नेतृत्व पर विश्वास करते हुए बढ़ेंगे. दुनिया उनके सामने बाधक नहीं बन सकेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित शिव मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के दौरान कही. इस दौरान उन्होंने भगवान शिव और श्रीराम लला के दर्शन और पूजन किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु राम हमें जोड़ने का माध्यम बने हैं. श्रीराम उत्तर को दक्षिण से, श्रीकृष्ण पूरब को पश्चिम से जोड़ रहे हैं. इसी प्रकार भगवान शिव द्वादश ज्योतिर्लिंग के माध्यम से भारत के कण-कण को जोड़ रहे हैं. ये तीनों भारत को जोड़ने की शक्ति हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes