Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत, असम में हैट्रिक

Anju Pankaj Desk, May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिला है, यहां पर भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 204 सीट जीत ली है. जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 75 सीट जीती है, वहीं कांग्रेस को दो सीट पर सफलता मिली है. चुनाव नतीजे आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे में सबसे दिलचस्प भवानीपुर सीट से मुकाबला रहा जहां सुवेंदु ने ममता को 15000 से ज्यादा वोटो से हराया. उधर ममता बनर्जी ने दोबारा काउंटिंग की मांग की है.

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट टैक्स पर लिखा कि भवानीपुर के लोगों को मेरा सलाम उनके जनादेश ने यह साफ कर दिया है कि एक रजक शासन का क्या हश्र होने वाला है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को हटाना जरूरी था यह ममता की राजनीति से रिटायरमेंट है मुसलमानों ने ममता को वोट दिया वही हिंदुओं सिखों जैन और बौद्ध ने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझे जिताया यह जीत हिंदुत्व की जीत है.

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे पर कांग्रेस नेता अभिरंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में भगवा लहर है हम कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़े थे हमने कांग्रेस को कई सीटों पर बढ़ाने की कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे तब मैंने बीजेपी मुख्यालय में इसी जगह से कहा था कि गंगा बिहार से लेकर गंगासागर तक बहती है आज बंगाल में जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक हर जगह कमल खिल रहा है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes