Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP में Yogi मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री शामिल, 2 मंत्रियों का प्रमोशन

Anju Pankaj Desk, May 10, 2026May 10, 2026

Yogi Cabinet Expanded in UP: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. जिसमें दो कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है. जबकि दो राज्य मंत्रियों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. 6 नए मंत्रियों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय बतौर कैबिनेट मंत्री, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा ने बतौर राज्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसके अलावा अजीत पवार और सोमेंद्र तोमर ने भी शपथ ली. उन्हें प्रमोट कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया.

योगी मंत्रिमंडल में इस दूसरे विस्तार के बाद, अब कुछ साठ मंत्री हैं. इससे पहले मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ था. ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों को उनके उज्जवल कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि – मुझे पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आप सभी जनसेवा और सुशासन के संकल्पों के साथ नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेंगे. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes