Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Petrol-Diesel बचाएं, एक साल तक सोना न खरीदें- PM Modi

Anju Pankaj Desk, May 11, 2026May 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वो पेट्रोल-डीजल बचाएं और एक साल तक सोना न खरीदें. प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी पेट्रोल डीजल गैस जैसे पेट्रोल उत्पादों का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के मुताबिक ही करें, इससे विदेशी मुद्रा बचेगी और युद्ध के असर को कम करने में भी मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में इतना बड़ा युद्ध चल रहा है, इसका हम पर गंभीर असर हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं है, इसलिए अब देश को सर्वोपरि रखते हुए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा. इसलिए पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल किफायत करें. जहां मेट्रो ट्रेन हो वहां उसी से सफर करें, कार पुलिंग करें, सामान भेजने के लिए रेलवे गुड सर्विस का इस्तेमाल करें.

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना काल की तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की आज फिर से जरूरत है. इसके अलावा एक साल के लिए विदेश में शादियां करने, छुट्टी मनाने के लिए भी ना जाएं. साथ ही साथ हमें यह भी तय करना होगा कि साल भर तक घर में कोई कार्यक्रम हो तो हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे क्योंकि ऐसा करने से विदेशी मुद्रा बचेगी. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes