अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक हिंदू छात्र को जबरन कलमा पढ़ाने के लिए पिस्टल की बट से पीटे जाने का मामला सामने आया है. यहां एएमयू सिटी स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र प्रशांत राठी पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया. इस हमले में प्रशांत के सिर में गहरी चोट आई है. इस घटना के बाद पुरानी चुंगी के आस-पास के इलाकों में टेंशन फैल गई. इस दौरान सोशल मीडिया पर जबरन कलमा पढ़ाने की बात फैल गई. जिससे टेंशन बढ़ गई.
हालांकि पीड़ित छात्र की तरफ से पुलिस को दिए गए शिकायत में कलमा पढ़वाने के लिए मजबूर करने की बात का कोई जिक्र नहीं है. पुलिस ने भी शुरुआती जांच में कलमा पढ़वाने के लिए मजबूर करने की बात को गलत पाया है. हालांकि यह साफ हो गया है कि आरोपी हमलावर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र और कुछ पूर्व स्टूडेंट्स हैं. घटना के बाद एएमयू प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.