बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिल्ली से वृंदावन तक चल रही सनातन एकता पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. दिल्ली के छतरपुर (कात्यायनी मां मंदिर) से पदयात्रा जिधर से गुजर रही है. उधर ही जनसैलाब उमड़ पड़ रहा है. हरियाणा के बल्लभगढ़ में कई जगहों पर Hindu समाज के लोगों के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पदयात्रा का स्वागत किया. बागेश्वर धाम पीठाधीश के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां उन्होंने कहा कि – Hindu अब जाग जाओ, अब समय आ चुका है. हम सबका एक होना बहुत ही जरूरी है. हम अगर विघटित रहेंगे तो हमें दबाया जाएगा.
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी सनातन एकता पदयात्रा में हरियाणा के फरीदाबाद में शामिल हुए. इसके अलावा सीकरी गांव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. यहां बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम देश को जात-पात से मुक्त कराने के लिए 3 राज्यों में पदयात्रा निकाल रहे हैं. हम चाहते हैं कि Hindu समाज जागृत हो और देश में हिंदुओं की संस्कृति सुरक्षित रहे. धर्म सुरक्षित रहेगा तो देश बचेगा.
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रही हैं. खबरों के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और एक्टर अनुपम खेर भी इस यात्रा में शामिल होंगे. इससे पहले एक्टर संजय दत्त, क्रिकेटर शिखर धवन इस पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं. बता दें कि सनातन एकता पदयात्रा 16 नवंबर को वृंदावन पहुंच कर समाप्त हो जाएगी. इस दौरान कई सम्मानित जन मौजूद होंगे. (तस्वीर साभार – आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फेसबुक पेज से साभार)